… ताे क्या मई के अंत तक बंगाल में तबाही मचाने आ रहा चक्रवात ? | Sanmarg

… ताे क्या मई के अंत तक बंगाल में तबाही मचाने आ रहा चक्रवात ?

कोलकाता : बंगाल के लोगों के लिए मई का महीना कई वर्षों से काफी मुश्किलों भरा रहा है क्योंकि इसी माह में बारिश, आंधी, तूफान आती है जिससे ना जाने कितने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। कल यानी गुरुवार को ही मालदह में हुई बारिश और बिजली की चपेट में आने से लगभग 13 लोगों की मौत हो गई है। अब इसी बीच खबर आ रही है कि मई के अंत में बंगाल में चक्रवात रेमल Remil दस्तक देने वाला है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा, यह खबर सही नहीं है। विभिन्न मीडिया माध्यमों में इस संबंध में आ रही खबरों से मौसम विभाग नाराज है। मौसम विभाग के निदेशक सोमनाथ दत्ता ने कहा, मौसम विभाग ने किसी भी मीडिया को यह नहीं बताया है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों ने क्या कहा?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबकि, दो सप्ताह के पूर्वानुमान में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर एक नहीं बल्कि दो डिप्रेशन बनने की संभावना है। 22 मई तक अरब सागर, 23 मई तक बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव विकसित हो सकता है। इस बार समुद्र में कई स्थितियां अनुकूल हैं। इसके पीछे का कारण है बंगाल की खाड़ी का पानी गर्म होना। चक्रवात बनने के लिए सामान्यतः समुद्र की सतह का तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस होता है। यह तापमान कम से कम 50 मीटर की गहराई तक बनाए रखा जाना चाहिए।
वर्तमान में, बंगाल की खाड़ी में पानी की सतह का तापमान लगभग 30-31 डिग्री सेल्सियस है। गर्म पानी चक्रवातों को बढ़ाने के लिए काफी होता है। इसलिए, कम दबाव वाले चरणों में शक्ति बढ़ने की संभावना है। 24 मई के बाद एक गहरे डिप्रेशन की संभावना है। बाद में चक्रवात से ताकत बढ़ सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी तक चक्रवात बनने की भविष्यवाणी नहीं की है। पवन कार्यालय के अंदर, अगर चक्रवात बनता भी है, तो उसके प्रभाव के ज्यादा शक्तिशाली होने की उम्मीद नहीं है।

Visited 217 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर