Monsoon Update : Bengal में मानसून को लेकर आया बड़ा Update | Sanmarg

Monsoon Update : Bengal में मानसून को लेकर आया बड़ा Update

कोलकाता : हाये रे गर्मी ! गर्मी के सितम से लोग परेशान हैं। इसी बीच देशभर के कई जगहों पर हीटवेव alert जारी कर दी गई है। हालांकि Bengal के लिये अब राहत भरी खबर सामने आ रही है। बहुप्रतीक्षित मानसून उत्तर बंगाल में प्रवेश कर चुका है। हालांकि उस मानसून के प्रभाव में उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में बारिश शुरू हो गई, लेकिन दक्षिण बंगाल अभी भी गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। हालांकि, हवा बहने से राज्य के लोगों को लग रहा था कि गर्मी से राहत मिलेगी। दक्षिण के कई जिलों में आज यानी रविवार को ही बारिश हो सकती है। हवा का झोंका भी चलेगा।

कुछ ऐसा है महानगर का हाल

कोलकाता का आसमान आज सुबह से ही सूरज के साथ आंख मिचौली खेलते दिख रहा है। सूरज बादलों के पीछे छिपा है। पिछले कुछ दिनों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। शहर के लोगों का खासा बुरा हाल था। अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक उस परेशानी से अब लोगों को राहत मिलने वाली है। कोलकाता में रविवार को बारिश होने की संभावना जतायी गई है।

अभी भी लू की चेतावनी जारी

कोलकाता के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उत्तर व दक्षिण 24 परगना, मेदिनीपुर, बर्दवान हावड़ा, हुगली, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बीरभूम, बांकुरा और मुर्शिदाबाद में बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि बारिश का अनुमान है, लेकिन पश्चिमी जिलों में लू की चेतावनी जारी है।

यहां होगी बारिश

उत्तरी जिलों की जलवायु दक्षिण की तुलना में थोड़ी अधिक आरामदायक है। मानसून को उत्तर में प्रवेश किए 4-5 दिन हो चुके हैं। रविवार को भी उत्तरी जिलों में बारिश की संभावना है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी वर्षा होने की संभावना है। सब कुछ ठीक रहा तो 21 को मानसून दक्षिण बंगाल में प्रवेश करेगा।

Visited 237 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर