Kolkata Weather: ठंड के बीच बंगाल के कई जिलों में बारिश की आशंका, पढ़ें मौसम का अपडेट | Sanmarg

Kolkata Weather: ठंड के बीच बंगाल के कई जिलों में बारिश की आशंका, पढ़ें मौसम का अपडेट

कोलकाता: शहर में बीते दो दिनों से ठंड में हल्की गिरावट नजर आ रही है। आज यानी शुक्रवार(05 जनवरी) को सुबह से ही मौसम साफ है। धूप खिलने की वजह से तापमान में ठोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

कोलकाता में कैसा रहेगा तापमान ?

बता दें कि कोलकाता में आज बारिश की संभावना नहीं है। दिन और रात में बीते दिनों के मुताबिक थोड़ी और बढ़ने की आशंका है। वहीं, अगले तीन दिनों में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी और होने का अनुमान है। इस सप्ताह के अंत तक कोलकाता में तापमान 17/18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले सप्ताह के मध्य में पारा गिरने की संभावना है। आज कोलकाता में सुबह का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बंगाल के अन्य हिस्सों में आज बारिश की संभावना है।

दक्षिण बंगाल के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में आज और कल बारिश की आशंका है। इनमें पुरुलिया, बांकुरा, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पश्चिम बर्दवान, पूर्व बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया जिला शामिल है। इन जिलों में आज से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। ठंड बढ़ने को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आगामी 10 जनवरी के बाद से बंगाल में एक बार फिर तापमान गिरेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

उत्तर बंगाल में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार सिक्किम के ऊपर से एक पश्चिमी तूफान गुजर रहा है। पश्चिमी मानसून के प्रभाव से उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के साथ-साथ सिक्किम और कुछ पहाड़ी भागों में बारिश का अलर्ट है। दार्जिलिंग में अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर बंगाल के जिलों में तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

 

Visited 334 times, 2 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर