Dandavat Parikrama : BJP में शामिल होने की सजा दंडवत परिक्रमा ! | Sanmarg

Dandavat Parikrama : BJP में शामिल होने की सजा दंडवत परिक्रमा !

कोलकाता : सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की पार्टी में शामिल कुछ आदिवासी महिलाओं ने टीएमसी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ज्वाइन कर लिया। ऐसे में भाजपा के पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें यह दिखाया गया है कि कुछ महिलाएं सड़क पर दंडवत परिक्रमा कर रही हैं। मार्टिना किस्कू, शिउली मार्डी, ठाकरन सोरेन और मालती मुर्मू , ये तीनों महिलाएं भाजपा में शामिल हो गई थींं। वे तीनों आदिवासी समुदाय की महिलाएं हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि कुछ आदिवासी महिलाएं जिन्होंने भाजपा को ज्वाइन किया है, उन्हें टीएमसी अपनी पार्टी में वापस बुलाने के लिए जबरन सजा दे रही है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि टीएमसी ने आदिवासी महिलाओं को फिर से पार्टी में शामिल होने और उन्हे दंडवत परिक्रमा करने के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया कि वह उनको मजबूरन सजा के तौर पर सड़क पर परिक्रमा करवा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पत्र के जरिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोमवार को राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की ताकि भविष्य में आदिवासी महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार न हो।

Letter to President of India

Letter to ST Commission

Visited 132 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर