Chandrayaan 3 : 36000 फीट पर पायलट को चन्द्रयान की सफल लैंडिंग की जानकारी मिली | Sanmarg

Chandrayaan 3 : 36000 फीट पर पायलट को चन्द्रयान की सफल लैंडिंग की जानकारी मिली

कोलकाता एयरपोर्ट पर भी यात्रियों में चन्द्रयान का उत्साह देखने को मिला

 

कोलकाता : चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्री ही नहीं बल्कि आकाश में पायलट भी काफी उत्साहित थे। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इतिहास रच दिया। जैसे ही इसकी सूचना पायलट को प्लेन के भीतर कॉकपिट में मिली और इस बारे में उड़ान में पायलट ने यात्रियों को बताया। उस वक्त उड़ान 36000 फीट पर थी, फिर क्या था, तालियों की गड़गड़ाहट और जय हो, भारत माता की जय की उद्घोष करते यात्रियों को देखा गया। भारत के लिए यह ऐतिहासिक इसलिए भी है क्योंकि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इधर बुधवार की शाम को अधिकतर यात्री अपने मोबाइल में लाइव देखते मिले। इसरो की वेबसाइट पर इसे लाइव किया गया था। इसके साथ ही सभी न्यूज चैनलों व न्यूज वेबसाइट पर भी इसे देखा जा सकता था। इस दौरान कुछ यात्री सुरक्षा जांच करने के बाद मोबाइल में इस कामयाबी को देखने के लिए बेहद उत्साहित दिखे। एयरपोर्ट पर जो जहां था, वहीं से इस क्षण को देखने के लिए थोड़ी देर के लिये रुक गया। इधर, विमान में बैठे अधिकतर यात्री जैसे एयरपोर्ट पर लैंड किये, सबसे पहले उन्हें यह सूचना दी गयी और सभी अपने – अपने परिजनों से इसी बारे में बातें करते दिखे। एयरपोर्ट पर भी चन्द्रयान को लेकर यात्रियों को बातें करते देखा गया। सभी ने इसरो की टीम को सोशल मीडिया के जरिये बधाई भी दी।

Visited 146 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर