पत्नी ने रात में लगाई लिपस्टिक, सुबह होंठों से थी गायब, फिर हुआ बवाल

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। महज लिपस्टिक को लेकर यहां एक कपल का रिश्ता खतरे में पड़ गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद का ये मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है। परामर्श केंद्र के अधिकारी इस विवाद को सुलझाने में जुटे हुए हैं। दंपती की काउंसलिंग की है और उनसे आगे की बात करने के लिए अगली तारीख भी दी गई है। दरअसल, शहीद नगर का रहने वाला एक शख्स सिकंदरा क्षेत्र में जूते की फैक्ट्री में काम करता है। तीन महीने पहले उसकी शादी हुई है। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच सब कुछ सही चल रहा था। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की बीच तल्खी बढ़ गई है।
सुबह पत्नी को देखा तो होठों पर लगी लिपस्टिक गायब थी
पति का कहना है कि रोज की तरह वो एक दिन फैक्ट्री से आया। रात में सोते समय पत्नी ने उसके सामने अपने होठों पर लिपस्टिक लगाई। मगर सुबह जब उसने पत्नी को देखा तो होठों पर लगी लिपस्टिक गायब थी। इस पर उसने पत्नी से सवाल किया तो वो तरह-तरह की बातें करने लगी। वहीं, युवक की पत्नी का कहना है कि रात में लिपिस्टिक लगाई थी।सुबह ब्रश किया और मुंह धोया। इसके बाद नाश्ता किया तो लिपस्टिक हट गई। पति हर बात पर शक करता है। लिपस्टिक हटने पर उसने मारपीट की। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की।
चल रही है काउंसलिंग
पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र को भेज दिया। यहां पहुंचे दंपती की परामर्श केंद्र के अधिकारी काउंसलिंग कर रहे हैं। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी अतुल चौधरी ने बताया कि लिपस्टिक को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है। युवक अपनी पत्नी पर शक करता है। दंपती को काउंसलिंग के लिए अगली तारीख दी गई है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Super Surya smashes for four consecutive sixes : सूर्यकुमार यादव का तूफान, ग्रीन के ओवर में 4 छक्के जड़ डाले

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे वनडे मैच में सूर्य कुमार यादव का तूफान देखने को मिला है। आगे पढ़ें »

ऊपर