6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग, जानें किस राज्य में कौन से दल हैं आमने-सामने | Sanmarg

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग, जानें किस राज्य में कौन से दल हैं आमने-सामने

कोलकाता: आज ( 5 सितंबर) देश के 6 राज्यों के 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी है। विपक्ष के इंडिया गठबंधन बनने के बाद ये पहला उपचुनाव है। इस चुनाव में बीजेपी के खिलाफ कई विपक्षी दल चुनाव लड़ रहे हैं। कई राज्यों में इंडिया गठबंधन के दल आपस में एक दुसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। आपको बताते हैं कि किस राज्य में कौन-कौन सी पार्टी आमने-सामने है।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। बता दें कि इंडिया गठबंधन में लेफ्ट, टीएमसी और कांग्रेस एकसाथ हैं। जबकि इस उपचुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा टीएमसी और बीजेपी अकेले चुनावी मैदान में हैं। धूपगुड़ी सीट पर कांग्रेस ने

सीपीआईएम कैंडीडेट ईश्वर चंद्र राय को समर्थन दिया है। TMC की ओर से निर्मल चंद्र राय चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी ने तापसी राय को मैदान में उतारा है। बता दें कि 2021 में इस सीट पर BJP चुनाव जीती थी।

केरल

बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ हैं लेकिन केरल में दोनों एक दुसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस ने ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को उम्मीदवार बनाया है। जबकि लेफ्ट ने जैक सी थॉमस को मैदान में उतारा है। बीजेपी भी अपना उम्मीदवार लेफ्ट-कांग्रेस के खिलाफ उतारा है। बता दें कि यह सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन के बाद से खाली हुई है।

त्रिपुरा

त्रिपुरा में कांग्रेस और लेफ्ट एकसाथ है। यहां की दो सीटों धनपुर और बोक्सानगर पर उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस-लेफ्ट को यहां BJP के अलावा टीएमसी के खिलाफ भी लड़ना होगा। टीएमसी ने यहां अपना अलग उम्मीदवार उतारा है। दोनों सीटों पर लेफ्ट के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं जिसे कांग्रेस ने समर्थन दिया है।

उत्तराखंड

यहां की बागेश्वर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने बसंद कुमार को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। भगवती प्रसाद समाजवादी पार्टी से यहां मैदान में हैं। बीजेपी ने यहां चंदन दास की पत्नी पार्वती दास को टिकट दिया है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को कांग्रेस ने इस सीट पर अपना समर्थन दिया है। बता दें कि घोसी सीट पर दोपहर 1 बजे तक 33.52 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

झारखंड

झारखंड की डुमरी सीट पर उपचुनाव के लिए JMM ने बेबी देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्हें I.N.D.I.A गठबंधन के आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस का समर्थन हासिल है। बेबी देवी का मुकाबला NDA समर्थित आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी से है। दोपहर 1 बजे तक डुमरी में 43.55 फीसदी मतदान हो चुका है।

Visited 115 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर