ये भारतीय व्हिस्की बनी ‘World’s Best Whisky’ ! | Sanmarg

ये भारतीय व्हिस्की बनी ‘World’s Best Whisky’ !

नई दिल्ली : भारत में बनी इंद्री व्हिस्की ब्रांड ने ‘व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स’ में दुनिया की सबसे बेहतरीन शराब का खिताब जीता है। यह भारतीय व्हिस्की उद्योग के लिए एक खास उपलब्धि है क्योंकि यह प्रतियोगिता दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित व्हिस्की प्रतियोगिताओं में से एक है। देशभर के व्हिस्की प्रेमी इस उपलब्धि और जीत से खुश हैं।चलिए फिर आज इस व्हिस्की ब्रांड और इस प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इंद्री ब्रांड 2 साल पहले हुआ था लॉन्च

‘इंद्री दिवाली कलेक्टर एडिशन 2023’ एक भारतीय सिंगल माल्ट व्हिस्की कंपनी है। इसने हाल ही में ‘व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड अवार्ड्स में ‘बेस्ट इन शो, डबल गोल्ड’ का खिताब जीता है।इंद्री व्हिस्की ब्रांड को हरियाणा में पिकाडिली डिस्टिलरीज ने 2021 में लॉन्च किया था, जिसे इंद्री-ट्रिनी के नाम से भी जाना जाता है। पिछले 2 सालों में इंद्री कंपनी ने 14 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते और जल्द ही उच्च गुणवत्ता वाली व्हिस्की के तौर पर प्रतिष्ठा हासिल की।
‘व्हिस्की ऑफ द अवार्ड्स’ दुनिया की सबसे बड़ी व्हिस्की-टेस्ट वाली प्रतियोगियाओं में से एक है। इसका आयोजन हर साल होता है।इसमें दुनियाभर से व्हिस्की की 100 से अधिक किस्मों का मूल्याकंन किया जाता है।इस बार भारतीय सिंगल माल्ट इंद्री ब्रांड ने स्कॉच, बोरबॉन, कैनेडियन, ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश सिंगल माल्ट सहित कई अन्य अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों को हरा दिया। यह भारतीय व्हिस्की उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

इंद्री ने इंस्टाग्राम पर साझा की पोस्ट

इंद्री ने अपनी इस जीत के बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी साझा की है।इसमें उसने लिखा, ‘धुंधली फुसफुसाहट से लेकर स्वादों की सिम्फनी तक, यह एक ऐसी व्हिस्की है, जो अब व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड 2023 में ‘बेस्ट इन शो, डबल गोल्ड’ पुरस्कार जीत चुकी है। इस दिवाली उत्सव की शुरुआत इस दिवाली कलेक्टर संस्करण के साथ करें।’ इंद्री के इस पोस्ट पर 9,000 से ज्यादा लाइक्स आए हैं। इंद्री व्हिस्की एक्स-बोर्बोन, एक्स पीएक्स शेरी और एक्स-फ्रेंच ओक पीप जैसी कई चीजों के संयोजन के साथ बनती है। इससे इसका स्वाद धुएं, फल और मसालों के मिश्रण जैसे होता है, इसलिए यह लोगों को यह खूब पसंद आती है।

इंद्री व्हिस्की की कीमत

इंद्री व्हिस्की की कीमत हर राज्य में अलग-अलग है।महाराष्ट्र में इसकी कीमत 5,100 रुपये है, जबकि हरियाणा, गोवा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे कुछ अन्य राज्यों में इसकी कीमत 3,100 रुपये है।फिलहाल इंद्री ब्रांड भारत के 19 राज्यों और 17 अन्य देशों में उपलब्ध है और यह इस साल के नवंबर महीने से अमेरिका और कुछ अन्य यूरोपीय देशों में भी उपलब्ध होगी।

Visited 243 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर