मोदी कैबिनेट में सबसे युवा व सबसे उम्रदराज मंत्री बने ये दो लोग… | Sanmarg

मोदी कैबिनेट में सबसे युवा व सबसे उम्रदराज मंत्री बने ये दो लोग… 

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नयी मंत्रिपरिषद में छत्तीस साल के किंजरापु राम मोहन नायडू सबसे कम उम्र के मंत्री हैं जबकि 79 वर्षीय जीतन राम मांझी शपथ लेने वाले सर्वाधिक उम्रदराज मंत्री हैं। बता दें कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के श्रीकाकुलम से सांसद नायडू ने नयी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, एक अन्य युवा मंत्री महाराष्ट्र से सांसद रक्षा खडसे (37) हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की रावेर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। मांझी ने मोदी 3.0 सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वह बिहार के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक अध्यक्ष हैं। इससे पहले, मांझी ने बिहार में नीतीश कुमार की मंत्रिपरिषद में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया था। 2024 के आम चुनाव में उन्होंने गया सीट से जीत हासिल की। कुछ अन्य युवा मंत्रियों में चिराग पासवान और जयंत चौधरी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 71 मंत्रियों के साथ रविवार को शपथ ली थी।

Visited 112 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
2
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर