इन शर्तों पर केजरीवाल को Supreme Court ने दी जमानत… | Sanmarg

इन शर्तों पर केजरीवाल को Supreme Court ने दी जमानत…

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति ‘‘घोटाले’’ से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में जमानत मिलने पर उच्चतम न्यायालय का आभार जताया और इसे ‘‘सच्चाई की जीत’’ करार दिया। आबकारी नीति से संबंधित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल जाने से अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।
केजरीवाल को आबकारी नीति से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से पहले ही अंतरिम जमानत मिल चुकी है।

जमानत की शर्तें:

  • 152 दिन बाद केजरीवाल जेल से आएंगे बाहर।
  • दोनों जज ने 10-10 लाख मुचलके पर।
  • दोनों जजों की सर्वसम्मति से फैसला।
  • 80 दिन से सीबीआई की हिरासत में थे केजरीवाल।
  • मुकदमें में सहयोग करें केजरीवाल।
  • ED के बाद CBI मामले में भी मिली जमानत।
  • CM दफ्तर नहीं जाएंगे।
  • केस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
  • जांच में सहयोग करेंगे।

‘सत्यमेव जयते’….

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति के भ्रष्टाचार मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल गई है। इस पर आम आदमी पार्टी (आप) ने खुशी जताते हुए इसे ‘‘सच्चाई की जीत’’ बताया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘सत्यमेव जयते’’। पार्टी के नेताओं ने इसे झूठ और साजिशों के खिलाफ सत्य की जीत करार दिया।पहले ही ईडी के धनशोधन मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल चुकी थी। जमानत मिलने से उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। मनीष सिसोदिया ने भी इसे सत्य की जीत बताया और बाबा साहेब आंबेडकर की सोच को सराहा। राघव चड्ढा और आतिशी ने इस फैसले पर शीर्ष अदालत का आभार जताया। हरभजन सिंह ने कहा कि जमानत से पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और हरियाणा में आम आदमी पार्टी के अभियान को मजबूती मिलेगी।

Visited 91 times, 2 visit(s) today
शेयर करे
2
0

Leave a Reply

ऊपर