ऑटो में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल ने भर्ती करने से किया था मना | Sanmarg

ऑटो में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल ने भर्ती करने से किया था मना 

नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच जिला अस्पताल में ‘एनेस्थेटिस्ट’ के नहीं होने से भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद 30 वर्षीय एक महिला ने ऑटो रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, जच्चा और बच्चा को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया और वे ठीक हैं। जिलाधिकारी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। कंबल बेचकर गुजारा करने वाले राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र निवासी दिनेश सिलावट ने बताया कि वह कुछ दिनों से नीमच के मालखेड़ा गांव में रह रहे हैं। सिलावट ने बताया कि उनकी पत्नी रजनी को बुधवार अपराज़्न करीब 2.30 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई और वह उसे रिक्शा में जिला अस्पताल ले गए।

अस्पताल कर्मचारियों से पति ने किया था अनुरोध…

सिलावट ने दावा किया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उनसे अपनी पत्नी को उदयपुर, राजस्थान ले जाने को कहा। सिलावट ने कहा ‘मेरे बार-बार अनुरोध करने के बावजूद वे नहीं माने और महिला कर्मचारियों ने हमें अस्पताल से जाने के लिए कहा। जैसे ही हम शाम 4 बजे के आसपास अस्पताल से बाहर आए, मेरी पत्नी ने ऑटो रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया।’ इस बीच नीमच के जिलाधिकारी दिनेश जैन ने बताया कि उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं और अगर कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

Visited 47 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर