Noida News: हॉस्टल का खाना खाते ही 100 से ज्यादा छात्र अस्पताल में हुए भर्ती | Sanmarg

Noida News: हॉस्टल का खाना खाते ही 100 से ज्यादा छात्र अस्पताल में हुए भर्ती

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में करीब 100 छात्र फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए। शाम के समय खाना खाने के बाद छात्रों की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस और फूड विभाग की टीम जांच में जुटी है।

क्या है पूरा मामला ?

मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थिय आर्यन रेजिडेंसी नाम के एक हॉस्टल का है। इस हॉस्टल में अलग-अलग कॉलेज के छात्र रहते हैं। शुक्रवार शाम को छात्रों को खाना मिला और खाना खाने के बाद अचानक से सभी की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान उनका जी मिचलना, पेट में दर्द और उल्टी होनी शुरू हो गई। एक साथ इतने बच्चों की तबीयत खराब होते ही पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया और आनन फानन में सभी छात्रों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। इस दौरान रेजिडेंसी के पास में मौजूद कैलाश अस्पताल में करीब 47 छात्रों को भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें: बंगाल की जेलों में महिला कैदियों के प्रेग्नेंट होने का मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

डॉक्टर ने क्या कहा?

ये सभी छात्र शुक्रवार की रात में भर्ती हुए हैं और अभी भी अस्पताल में हैं। छात्रों ने बताया कि रात को हमने खाना खाया था और उसके बाद अचानक से तबीयत खराब हो गई तबीयत इतनी खराब हुई कि अस्पताल में आना पड़ा। कैलाश अस्पताल के डॉक्टर हक ने बताया कि रात में करीब 47 छात्रों को अस्पताल में लाया गया था। यह सभी लोग खाना खाने के बाद फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुए थे। अभी सभी छात्र स्टेबल है। इनकी स्थिति में और सुधार होने पर इन्हें  छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद फूड विभाग भी हरकत में आ गया है। उनके द्वारा इस मामले में कहा गया है कि हॉस्टल में जो खाना छात्रों को दिया गया था उसके सैंपल लिए जाएंगे और जांच की जाएगी।

 

Visited 44 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर