केरल: नदी में पाई गई सैकड़ों मरी हुई मछलियां, जल प्रदूषण ने ली जान | Sanmarg

केरल: नदी में पाई गई सैकड़ों मरी हुई मछलियां, जल प्रदूषण ने ली जान

कोच्चि : केरल की पेरियार नदी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने के बाद स्थानीय किसानों और निवासियों ने बुधवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नजदीकी कारखानों से गंदा पानी सीधे नदी में बहाने की वजह से यह घटना हुई है। स्थानीय मछुआरों खासतौर पर ‘केज फार्मिंग’ करने वालों ने दावा किया कि बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वरापुझा, कदमक्कुडी और चेरानाल्लूर जैसी पंचायतों के मत्स्यपालन केंद्रों के पास मंगलवार से ही बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिल रही हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी एन.एस.के। उमेश ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मछलियों के मरने के कारणों की तुरंत जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने फोर्ट कोच्चि के उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष समिति बनाई है जिसे पूरे घटनाक्रम का अध्ययन करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने पहले ही घटना स्थल से पानी और मरी हुई मछलियों के नमूने केरल मत्स्य एवं समुद्र अध्ययन विश्वविद्यालय (केयूएफओएस) की प्रयोगशाला को विस्तृत जांच के लिए भेज दिए हैं।

Visited 38 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर