Japan: जापान में रनवे पर लैंड होते ही विमान में लगी आग, टूटी खिड़की और… | Sanmarg

Japan: जापान में रनवे पर लैंड होते ही विमान में लगी आग, टूटी खिड़की और…

टोक्यो: जापान में आए शक्तिशाली भूकंप के एक दिन बाद, मंगलवार शाम को टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर जापानी एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, जिस विमान में आग लगी, उसमें कथित तौर पर 379 यात्री थे। हालांकि गनीमत ये रही कि सभी 379 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित विमान से निकाल लिया गया था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विमान धूं-धूंकर जल रहा है और उसमें आग की तेज लपटें दिखाई दे रही हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। गौरतलब है कि हनेडा जापान के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, और तमाम लोग नए साल की छुट्टियों में यहां से यात्रा करते हैं।

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडिंग के बाद यह दूसरे विमान से टकरा गया था, जिसकी वजह से इसमें आग लगी। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय टीवी द्वारा दिखाए गए वीडियो में जापान एयरलाइंस के विमान के रनवे पर उड़ान भरने के दौरान आग और धुएं का एक बड़ा विस्फोट दिखाई दिया। इसके बाद विंग के आसपास के क्षेत्र में आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये विमान जेएएल फ्लाइट 516 था, जिसने जापान के शिन चिटोस हवाईअड्डे से हनेडा के लिए उड़ान भरी थी। दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद इस आग को बुझाया। आग की लपटें दूर से दिखाई पड़ रही थीं।

 

Visited 142 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर