Sanjay Dutt : क्या चुनाव लड़ने वाले हैं संजय दत्त? खुद किया खुलासा | Sanmarg

Sanjay Dutt : क्या चुनाव लड़ने वाले हैं संजय दत्त? खुद किया खुलासा

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त हरियाणा से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर पर संजय दत्त ने विराम लगा दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा की यमुनानगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि ये खबर सूत्रों के हवाले से सामने आई थी कि कांग्रेस आलाकमान ने पैनल में उनका नाम शामिल किया है। संजय दत्त ने इन सभी खबरें को महज अफवाह बताया है। अब संजय दत्त ने बयान जारी कर उनके राजनीति में शामिल होने की खबरों को महज अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी में वह शामिल नहीं होने जा रहे हैं। अगर वह राजनीति में एंट्री करेंगे, तो खुद इस बात का ऐलान करेंगे। उन्होंने लोगों से इन अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की।

पहले खबर थी कि कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ सेलिब्रिटी कार्ड खेलने जा रही है। पार्टी हाईकमान संजय दत्त के नाम पर राजी हो गया है। संजय दत्त एक बॉलीवुड एक्टर हैं। उनके पिता सुनील दत्त मुंबई से सांसद और मंत्री रह चुके हैं उनकी बहन प्रिया दत्त भी सांसद रह चुकी हैं। अब वह करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।दरअसल, संजय दत्त का हरियाणा का हरियाणा से खास ताल्लुक है। उनका पुश्तैनी घर हरियाणा के यमुनानगर में है।

चुनाव नहीं लड़ेंगे संजय दत्त

पहले सूत्रों के हवाले से खबर थी कि कांग्रेस करनाल लोकसभा सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ सेलिब्रिटी कार्ड खेलने की तैयारी में है, जानकारी ये भी सामने आई थी कि कांग्रेस हाईकमान ने संजय दत्त का नाम पैनल में शामिल भी कर लिया है।

Visited 79 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर