International Mother Language Day: कब से हुई इसकी शुरुआत ? क्या है इसका इतिहास ? | Sanmarg

International Mother Language Day: कब से हुई इसकी शुरुआत ? क्या है इसका इतिहास ?

कोलकाता: हमारे जीवन में भाषा का बहुत महत्व होता है, क्योंकि भाषा के माध्यम से ही हम अपनी भावनाओं को प्रकट करते हैं और एक दूसरे से बात करते हैं। हर देश की अपनी अलग भाषा होती है। जन्म लेने के बाद व्यक्ति सबसे पहले जिस भाषा को सीखता है, उसे उसकी मातृभाषा कहा जाता है। हमारे देश में तो अलग-अलग राज्यों की कई भाषाएं है, जिसे वहां की मातृभाषा कहा जाता है। 21 फरवरी यानी आज के दिन अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य दुनियाभर में मातृ भाषाओं के संरक्षण और प्रचार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का इतिहास

आज 21 फरवरी को 2024 को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 21 फरवरी साल 2000 से हुई। संयुक्त राष्ट्र के संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की महासभा द्वारा साल 1999 में यह पारित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के लिए इस साल की थीम ‘बहुभाषी शिक्षा है पीढ़ीगत शिक्षा का आधार’ है।

कैसे लागू हुआ मातृभाषा दिवस ?

ढाका जिससे पूर्वी पाकिस्तान की राजधानी कहा जाता था, जो कि अब बांग्लादेश की राजधानी है। वहां पर छात्रों और कार्यकर्ताओं ने 1952 में उर्दू को एकमात्र आधिकारिक भाषा के रूप में लागू करने के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। उस समय शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर जब पुलिस ने गोलियां चलाई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। बांग्ला भाषा आंदोलन के महत्व को मान्यता देते हुए यूनेस्को ने 1999 में 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में घोषित किया थ। तब से संस्कृति को संरक्षित और प्रसारित करने के एक रूप में मातृभाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

Visited 118 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर