पहली बार ‘नेशनल स्पेस डे’ मना रहा है भारत | Sanmarg

पहली बार ‘नेशनल स्पेस डे’ मना रहा है भारत

नई दिल्ली : देशभर में शुक्रवार यानी कि 23 अगस्त को एक खास उत्सव मानाया जा रहा है। एक ऐसा उत्सव जो देश के युवओं की स्पेस साइंस के प्रति रूझान बढ़ाएगा और इसकी कंप्लेक्स को काफी आसान भाषा में समझाएगा। जी हां, आज पूरा देश ‘नेशनल स्पेस डे’ सेलिब्रेट कर रहा है। बता दें कि इसी दिन 23 अगस्त 2023 को इसरो का चंद्रयान-3 का विक्रम रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया था। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जानें वाला भारत पहला देश था। आज चंद्रयान-3 के सफल मिशन के एक साल पूरे होने पर स्पेस डे मनाया जा रहा है। इसरो चंद्रायन-3 के चांद पर सफल मिशन की याद में आज यानी 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मना रहा है। चांद पर चंद्रयान-3 की उपलब्धियों को बताने और दिखाने के लिए आज दिल्ली के भारत मंडपम में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर चंद्रयान-3 मिशन में चांद की धरती पर क्या-क्या मिला और इसके भविष्य में क्या उपयोग हैं, इन सबके बारे में इसरो बताएगा।

स्पेस डे का थीम
इसरो ने स्पेस डे सेलिब्रेशन को लेकर ट्वीट भी किया है। इसका थीम रखा गया है- ‘इंडियाज स्पेस सागा- टचिंग लाइफ्स व्हाइल टचिंग द मून।’ साथ ही इसरो ने लिखा है कि अंतरिक्ष की स्टडी हमारी दुनिया को एक आकार देता है और हमारी कल्पना को बढ़ाता देता है। भारत के अंतरिक्ष प्रयासों की अविश्वसनीय यात्रा और हमारे जीवन पर उनके प्रभाव का सम्मान में हमारे साथ जुड़ें। आइए हम सब मिलकर गर्व के साथ इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाएं!

Visited 26 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर