दिल्ली-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस में 60 लाख की चोरी, अटेंडेंट पर शक की सुई | Sanmarg

दिल्ली-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस में 60 लाख की चोरी, अटेंडेंट पर शक की सुई

कोटा: दिल्ली-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस में शुक्रवार(16 दिसंबर) को भीषण चोरी हुई। चलती ट्रेन में 60 लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी लेकर चोर फरार हो गए। पूरी वारदात राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन के पास हुई है। सूचना मिलते ही ट्रेन के अंदर हड़कंप मच गया। इसके बाद पीड़ित ने चोरी की शिकायत कोटा जीआरपी थाने में की। कोटा जीआरपी ने बताया कि पीड़ित का नाम लोहित रेगर है। वह दिल्ली में एक ज्वेलरी शॉप में काम करता है। पीड़ित के मालिक ने 36 लाख रुपये नकद और 25 लाख रुपये की ज्वेलरी मुंबई पहुंचाने के लिए दी थी।

अटेंडेंट पर पीड़ित ने जताया शक

शुक्रवार को दिल्ली-मुंबई तेजस राजधानी से यात्रा करने के दौरान कोटा स्टेशन के पास गाड़ी पहुंची तो उसका कैश और ज्वेलरी से भरा बैग गायब हो गया। इसके बाद वह ट्रेन में जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आसपास बैठे यात्रियों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बोगी में यात्रियों की मदद से पुलिस ने पूरी तलाशी ली। लेकिन बैग का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने बताया कि कोच में अटेंडेंट मौजूद नहीं था। पीड़ित के मुताबिक, दिल्ली से जब गाड़ी चली तो उस समय दो अटेंडेंट गाड़ी में मौजूद थे, लेकिन कुछ देर बाद से ही अटेंडेंट का कोई पता नहीं चला। घटना के बाद पीड़ित और अन्य यात्रियों ने हल्ला किया।

मामले की जांच में जुटी
पीड़ित लोहित रेगर ने काफी तलाश की लेकिन बैग का कोई अता पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़ित कोटा GRP थाने जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। जीआरपी ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, हालांकि, अभी तक तक चोर का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Visited 126 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर