Hindi Language In US : जल्द ही अमेरिका के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी हिंदी ! | Sanmarg

Hindi Language In US : जल्द ही अमेरिका के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी हिंदी !

वाशिंगटन : अब अमेरिका के प्राथमिक स्कूलों में भी हिन्दी की पढ़ाई होगी। इसके लिए सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के संगठन एशिया सोसायटी और इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट से जुड़े 100 से अधिक सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रस्ताव सौंपा है। इसके अनुसार 816 करोड़ रुपए के कोष से 1000 स्कूलों में हिंदी की पढ़ाई शुरू होगी। भारत-अमेरिका के घनिष्ठ होते संबंधों के बीच संभावना है कि बाइडन इस प्रस्ताव को पारित कर देंगे।

प्राथमिक कक्षाओं से शुरू होने वाली हिंदी की पढ़ाई में हिंदी को अंग्रेजी के बाद दूसरी भाषा के रूप चुनने का विकल्प होगा। अमेरिका में रहने वाले लगभग 45 लाख भारतवंशियों में से हिंदी सर्वाधिक 9 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली भारतीय भाषा है।

हाई स्कूल में हो रही हिन्दी की पढ़ाई

अमेरिका में अभी हाई स्कूल स्तर पर हिंदी की पढ़ाई के कोर्स चल रहे हैं। इसमें हिंदी की बुनियादी पढ़ाई ही कराई जाती है। किन्तु प्राथमिक स्कूलों में हिन्दी न पढ़ने के कारण हाईस्कूलों में बच्चे हिन्दी पर पकड़ नहीं बना पाते। अब यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

अमेरिका का भी स्वार्थ

अमेरिका में अब तक स्पेनिश को दूसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाता है। कारण यह था कि स्पे​निश बोलने वाले पश्चिमी देशों से अमेरिका के आर्थिक हित सधते थे। किन्तु अब उनकी अर्थव्यवस्था धीमी पड़ रही है। दूसरी ओर भारत इस दशक के अंत तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है, इसलिए हिन्दी को इतना महत्व दिया जा रहा है ताकि अमेरिका में भारत को समझने वाले हिन्दीभाषी युवा तैयार हो सकें।

Visited 322 times, 2 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर