शादीशुदा रोशन से मिलने बांग्लादेश से राजस्थान पहुंची हबीबा, जानिए क्या है पूरा मामला | Sanmarg

शादीशुदा रोशन से मिलने बांग्लादेश से राजस्थान पहुंची हबीबा, जानिए क्या है पूरा मामला

अनूपगढ़: सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत आने की बात अब पुरानी हो चुकी है। अब सरहद पार प्यार की तलाश में आने-जाने वाले मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ दिनों पहले बांग्लादेश से सोनिया अख्तर अपने 47 साल के पति को ढूंढ़ते हुए नोएडा आ गई। वहीं, बांग्लादेश से अब हबीबा आईं हैं। टूरिस्ट वीजा लेकर कोलकाता से होते हुए राजस्थान पहुंच गई और वहां अपने शादीशुदा प्रेमी से मिली।

सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्यार

घटना 3 सितंबर की बताई जा रही है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक महिला अपने शादी शुदा प्रेमी से मिलने के लिए राजस्थान के अनूपगढ़ जा पहुंची। दोनों को सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई, दोस्ती के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके लिए हबीबा ने 2200 किमी का सफर तय किया और टूरिस्ट वीजा लेकर राजस्थान पहुंच गई।

पुलिस ने दी जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए अनूपगढ़ के थाना अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि उम्मे हबीबा (उम्र 30 साल) टूरिस्ट वीजा लेकर राजस्थान पहुंची। वह रावला मंडी के पास रहने वाले रोशन सिंह से मिलने पहुंची। उसके बाद रोशन के पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने रोशन-हबीबा को थाने में ले जाकर पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक महिला के पास से 2000 बांग्लादेशी रुपए है।

कोलकाता से होते हुए हबीबा पहले दिल्ली पहुंची। इसके बाद वहां से बीकानेर पहुंची। बीकानेर स्टेशन पर उसे लेने उसका प्रेमी रोशन भी आ गया। जानकारी के मुताबिक दो दिनों तक हबीबा रोशन के घर पर रही। उसके बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने दोनों को थाने में बुलाकर पूछताछ की। हबीबा के वीजा की वैलिडिटी अभी 6 महीने की है।

दो साल पहले हुई रोशन की शादी

रोशन की मां कृष्णा बाई ने कहा है कि दो साल पहले ही रोशन की शादी हुई है। रोशन का एक सात महीने का बेटा भी है। ऐसे में वह हबीबा को अपने घर पर नहीं रख सकती। इससे पति-पत्नी का रिश्ता खराब होगा। वहीं हबीबा का कहना है कि वह ढाका की रहने वाली है। वह वापस बांग्लादेश नहीं जाना चाहती। उसे रोशन के साथ ही रहना है। इसके अलावा बांग्लादेश जाने से उसकी बहुत बदनामी होगी।

रोशन की मां ने बताया कि वो और उसका भाई दोनों ही मजदूरी का काम करते हैं और वह खुद नरेगा में काम करती हैं। उनके पिता का करीब एक साल पहले निधन हो गया था। रोशन केवल चौथी तक पढ़ा हुआ है।

Visited 116 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर