खुशखबरी! आदित्य L1 ने अंतरिक्ष में लगाई पहली छलांग, ISRO ने दिया बड़ा अपडेट | Sanmarg

खुशखबरी! आदित्य L1 ने अंतरिक्ष में लगाई पहली छलांग, ISRO ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: भारत का पहला और महत्वाकांक्षी सूर्य मिशन आदित्य L1 भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO ने बड़ा अपडेट दिया है। ISRO ने कहा है कि आदित्य L1 की पहली बार कक्षा बदली गई है। ISRO ने X पर यह जानकारी दी है। अब यह 235×19500 किलोमीटर की कक्षा से सफलतापूर्वक 245×22459 किलोमीटर की कक्षा में पहुंच चुका है। कक्षा बदलने की प्रक्रिया को ISTRAC, बेंगलुरु से सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। ISRO ने कहा ‘सैटेलाइट स्वस्थ है और नाममात्र का संचालन कर रहा है। पहला अर्थ-बाउंड प्रोसेस (EBN#1) ISTRAC बेंगलुरु द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। प्राप्त की गई नई कक्षा 245 किमी x 22459 किमी है। कक्षा (EBN#2) बदलने की अगली प्रक्रिया 5 सितंबर को सुबह करीब 3 बजे होगा।’

आदित्य एल1 पांच बार अपनी कक्षा बदलेगा

बता दें कि 16 दिनों के दौरान आदित्य एल1 पांच बार अपनी कक्षा बदलेगा और इसके बाद एल 1 पॉइंट की ओर बढ़ जाएगा। मालूम हो कि यान ने पहले ही सैटेलाइट को उसकी तय कक्षा में स्थापित कर दिया है, जहां से वह 125 दिनों की यात्रा पर सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के अपनी यात्रा की ओर आगे बढ़ेगा। इसके बाद अंतरिक्ष यान को अंततः सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैगरेंज प्वाइंट 1 (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा। गौरतलब हो कि आदित्य एल-1, 15 लाख किलोमीटर की दूरी 4 महीने में तय करेगा। फिर लैंगरेंज पॉइंट- 1 तक पहुंचेगा। लैंगरेंज पॉइंट- 1 वह बिंदु है जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल बैलेंस हो जाता है। यहां किसी उपकरण को ठहरने के लिए ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता नहीं पड़ती है। ऐसे में आदित्य एल-1 लगातार सूर्य पर निगाह रख सकता और इस पर अध्ययन कर सकता है। आदित्य एल-1 में फायरिंग के जरिए ही इसे एल-1 पर हेलो ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा।

 

Visited 139 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर