खूंखार तेंदुए ने ली 8 साल के मासूम की जान, पकड़ने में जुटी 4 टीमें | Sanmarg

खूंखार तेंदुए ने ली 8 साल के मासूम की जान, पकड़ने में जुटी 4 टीमें

Fallback Image

बलरामपुर: यूपी के बलरामपुर जिले में सोहेलवा वन क्षेत्र के बेलवा गांव में एक तेंदुए ने आठ वर्षीय एक बच्चे को मार डाला। जिलाधिकारी ने तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चार टीम लगाई हैं। वन विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि तुलसीपुर तहसील के बेलवा गांव में गुरूवार देर शाम जगदम्बा प्रसाद का आठ वर्षीय बेटा विकास घर के बाहर दरवाजे पर बैठा अलाव ताप रहा था। इसी दौरान अचानक झाड़ियों में छिपा बैठा तेंदुआ उसे लेकर भागा।

इसके बाद बच्चे की चीख सुनकर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया लेकिन तब तक तेंदुआ झाड़ियों में गायब हो गया। सूत्रों का कहना है कि करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों को विकास का क्षत विक्षत शव पहाड़ी नाले के पास झाड़ियों में मिला, तेंदुए ने विकास का गला काट दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभागीय वनाधिकारी सैम मारन एम ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

तेंदुए को पकड़ने के लिए 10 कैमरे, 4 पिंजरे लगे

बता दें क‌ि सैम मारन एम ने शुक्रवार को बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की चार टीम लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की तरफ से तेंदुए की तलाश के लिए दस कैमरे तथा चार पिंजरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया की तेंदुए को पकड़ने के लिए बाराबंकी और सिद्धार्थनगर जिलों के वन विभाग के कर्मचारियों को मदद के लिए बुलाया गया है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट मिलते ही बच्चे के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Visited 73 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर