कर्जत के पास पुल से कार चलती मालगाड़ी पर गिरी, तीन लोगों की मौत | Sanmarg

कर्जत के पास पुल से कार चलती मालगाड़ी पर गिरी, तीन लोगों की मौत

Fallback Image

ठाणे : महाराष्ट्र में कर्जत और पनवेल रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार सुबह एक पुल से कार एक चलती मालगाड़ी पर गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पनवेल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना सुबह साढे तीन से चार बजे के बीच उस वक्त हुई जब कार मुंबई-पनवेल मार्ग पर नेरल की ओर जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान धर्मानंद गायकवाड़ (41) और उसके चचेरे भाई मंगेश जाधव (46) और नितिन जाधव (48) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि गायकवाड़ रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया का कार्यकर्ता था।
स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है
उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ। शिवराज मानसपुरे ने बताया कि मालगाड़ी पनवेल से रायगढ़ जिले के कर्जत की ओर जा रही थी और घटना के कारण इसके कुछ वैगन अलग हो गए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण सीआर का पनवेल-कर्जत खंड सुबह 3.43 बजे से सुबह 7.32 बजे तक बंद रहा। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण केवल एक ट्रेन – 17317 हुबली-दादर एक्सप्रेस – को कर्जत-कल्याण मार्ग से भेजा गया।

Visited 59 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर