दक्षिण अफ्रीका से दुल्हन ले आया बिहार का ये लड़का, दिलचस्प है मामला | Sanmarg

दक्षिण अफ्रीका से दुल्हन ले आया बिहार का ये लड़का, दिलचस्प है मामला

श्चिमी चंपारण: बिहार के रामनगर में सात समुंदर पार से आई विदेशी युवती ने हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग की रहने वाली दुल्हनिया किम मोलेनार और बिहार के अमित कुमार की अब शादी के बंधन में साथ बंध चुके हैं।

अफ्रीकी कंपनी में काम करता है अमित

साल 2013 में दूल्हा अमित साउथ अफ्रीका गया। यहां जोहांसबर्ग में मार्केटिंग लीडर के तौर पर काम करने लगे। जानकारी के अनुसार अमित कुमार जिस कंपनी में काम करते थे उसी कंपनी में पैम मोलेनर की पुत्री किम भी काम करती थी। कुछ साल पहले किम से आंखें चार हुई। फिर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। किम अपनी मां के साथ साउथ अफ्रीका से रामनगर में पहुंच गई। इसके बाद अमित कुमार और किम ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। रामनगर में अमित का घर आर्यनगर मोहल्ला में है।

आशीर्वाद देने के लिए उमड़ी भीड़

लेकिन, भारतीय सभ्यता संस्कृति में विदेशी बहू का मामला फिट नहीं बैठता रहा था। यही स्थिति किम के साथ भी थी. दोनों के घर परिवार को भी यह थोड़ा नागवार लगा। लेकिन, बाद में अमित और किम की खुशी के आगे माता-पिता को झुकना पड़ा और परिवार शादी के लिए तैयार हो गया। वहीं देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की इस शादी में कई लोग और शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

 

Visited 64 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर