भाजपा ने मोदी पर बनाया गाना, 12 भाषाओं में है… आपने सुना? | Sanmarg

भाजपा ने मोदी पर बनाया गाना, 12 भाषाओं में है… आपने सुना?

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सियासी दल BJP ने बुधवार को ‘तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ थीम पर 12 भाषाओं में एक नया गाना जारी किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर देश के मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए तमाम राजनीतिक दल तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इस गाने के माध्यम से बीजेपी मोदी सरकार द्वारा किए गए कामकाज और वादों को पूरा करने के दावे कर रही है। ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ के आधार पर पार्टी जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रही है। भारत की बदलती तस्वीर को दिखाया चुनाव प्रचार अभियान के तहत भाजपा ने बुधवार को नया गाना जारी किया है। इसे लेकर यह भी दावा किया है कि यह नया गाना पूरे देश की भावना को दर्शाता है। इस नए गाने में 2014 से पहले के हालात और नरेंद्र मोदी के वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की बदलती तस्वीर को दिखाया गया है।

3 मिनट 19 सेकंड का यह गाना चर्चे में

भाजपा द्वारा 3 मिनट 19 सेकंड के इस नए गाने में देश के हर कोने से, हर भाषा को बोलने वाले, अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग, एक स्वर में एक बात कह रहे हैं कि उनके सामूहिक सपनों ने उड़ान भरी है। इसमें ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ के दावे को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। बता दें क‌ि यह गाना 12 अलग-अलग भाषाओं में गाया गया है, ताकि यह अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों तक उनकी ही भाषा में पहुंचे। नये गाने के वीडियो के अंत में हजारों लोग एक साथ आकर एक विशाल कोलाज बनाते हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एकजुट शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। इसके जरिए राष्ट्र की आवश्यक एकता को प्रदर्शित करते हुए लोगों को उनकी विविधता पर एक साथ आने को भी दर्शाया गया है।

Visited 43 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर