Cake खाने से ‘बर्थडे गर्ल’ की मौत, ऑनलाइन ऑर्डर किया था केक | Sanmarg

Cake खाने से ‘बर्थडे गर्ल’ की मौत, ऑनलाइन ऑर्डर किया था केक

चंडीगढ़ : पटियाला में 10 वर्षीय लड़की के जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब कथित तौर पर ऑनलाइन ऑर्डर किया गया केक खाने के एक दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 273 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जन्मदिन का केक खाने के बाद लड़की की मौत हो गई। केक खा कर परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि “मौत का सही कारण जानने के लिए हम विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।”

बेकरी के मालिक के खिलाफ ‘लापरवाही से मौत का कारण बनने और विषाक्त भोजन सप्लाई करने’ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। लड़की के जन्मदिन समारोह के लिए 24 मार्च को केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रारंभिक उपचार मिला, लेकिन 10 वर्षीय लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेकरी का नाम और स्थान अज्ञात है, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसके संचालन और उत्पादों की गुणवत्ता की गहन जांच की मांग की है।

मृतका के दादा ने मीडिया को बताया कि परिवार ने 24 मार्च को शाम करीब छह बजे ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था।उन्होंने कहा कि ‘रात करीब 11 बजे पूरा परिवार बीमार पड़ गया। दो छोटी बेटियों को उल्टियां होने लगीं। उस वक्त घर पर पांच लोग थे। सबसे छोटी बेटी की जान बच गई क्योंकि उसने केक उल्टी कर दी थी, लेकिन हमने दूसरी लड़की को खो दिया।’ केक लड़की की मां काजल ने ऑर्डर किया था। बिल की कॉपी में पटियाला में पंजीकृत ‘केक कान्हा’ के जिस पते का उल्लेख है वहां इस नाम की कोई दुकान नहीं है। पुलिस को शक है कि बेकरी क्लाउड किचन है। इसके अतिरिक्त, जोमैटो के एक अन्य रसीद चालान में बिलिंग अमृतसर से की गई है, न कि पटियाला से। हालांकि फूड डिलीवरी ऐप द्वारा जारी रसीद की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

Visited 144 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर