Bangladesh News : ढाका के 7 मंजिला इमारत में लगी आग, 44 लोगों की मौत | Sanmarg

Bangladesh News : ढाका के 7 मंजिला इमारत में लगी आग, 44 लोगों की मौत

ढाका : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार की रात एक सात मंजिला इमारत में आग लग गई। इसमें 44 लोगों की मौत हो गई। 22 लोग बुरी तरह घायल हो गए। फायर बिग्रेड की 13 गाड़ियों को आग बुझाने में करीब ढाई घंटे लगे।ग्रीन कोजी कॉटेज नाम की बिल्डिंग से 75 लोगों को बाहर निकाला गया, इनमें से 42 बेहोश थे। सभी को ढाका मेडिकल कॉलेज और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां 44 लोगों की मौत हो गई। बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सामंत लाल सेन ने कहा- रात करीब 9:50 बजे पहली मंजिल पर बने रेस्तरां में आग लगी और तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। यहां कई और रेस्तरां और एक कपड़े की दुकान थी। रात 12.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया। बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सामंत लाल सेन ने मीडिया को बताया कि दोनों हॉस्पिटल में 22 लोगों का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर है। जो लोग अब तक जीवित बचे हैं उनके ब्रीदिंग सिस्टम को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है। इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि कुछ शव बुरी तरह जल गए हैं। उनकी पहचान मुश्किल है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

 

Visited 39 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर