यात्रिगण ध्यान दें! अंतिम संस्कार में शामिल होने गए कर्मचारी, 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द | Sanmarg

यात्रिगण ध्यान दें! अंतिम संस्कार में शामिल होने गए कर्मचारी, 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

मुंबई: भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। लाखों लोग रेलवे की मदद से अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए तो रेलवे किसी जीवनदायक से कम नहीं है। यहां की लोकल ट्रेन का सफर तो विश्वप्रसिद्ध है। अक्सर लोकल ट्रेन यात्रा के फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं। कहा जाता है कि अगर यहां एक भी दिन लोकल ट्रेन बंद कर दी जाएं तो पूरा मुंबई थम जाएगा। शनिवार को कुछ ऐसा ही हुआ। रेलवे को कई लोकल ट्रेनों समेत कई गाड़ियां रद्द करनी पड़ीं। इसके साथ ही कई ट्रेनें अपने तय समय से काफी देर से चलीं। इसके पीछे केवल एक ही कारण था। दरअसल शनिवार को रेलवे के तमाम कर्मचारी अपने एक साथी कर्मी की अंतिम यात्रा में शामिल होने चले गए। इस वजह से मुंबई में ट्रेनों के पहिये थम गए।
अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट गए थे सहकर्मी

जानकारी के अनुसार, शनिवार को कई मोटरमैन अपने सहकर्मी की अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट गए थे, जिसकी वजह से भायखला और सैंडहर्स्ट स्टेशन के बीच सेवाएं प्रभावित होने लगीं। इस वजह से हजारों यात्री सीएसएमटी समेत कई स्टेशनों पर फंस गए। यात्रियों ने जब ट्रेनों के ना चलने के पीछे की वजह पूछी तो अधिकारियों ने बताया कि कई मोटरमैन कल्याण में अपने सहयोगी के अंतिम संस्कार में गए हुए हैं।
पटरी पार करते समय हुई थी मौत

रेलवे अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बायकुला और सैंडहर्स्ट स्टेशन के बीच पटरी पार करते समय मोटरमैन मुरलीधर शर्मा की मौत हो गई थी। इन्हीं मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कई अन्य कर्मचारी श्मशान घाट गए थे। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार दोपहर में होना था लेकिन इसमें देरी हो गई और यह शाम को हुआ। इसी वजह कर्मचारियों के ड्यूटी पर पहुंचने में देरी हो गई।

 

Visited 315 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर