5 स्टार होटल में बच्ची पर गरम चाय गिराने का आरोप, महिला वेटर पर शिकायत दर्ज | Sanmarg

5 स्टार होटल में बच्ची पर गरम चाय गिराने का आरोप, महिला वेटर पर शिकायत दर्ज

मुंबई: मुंबई के 5 सितारा होटल में 7 साल की एक बच्ची पर चाय गिराने का आरोप लगा है। होटल में महिला वेटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। केतली की गरम चाय बच्ची पर गिर गई। इससे बच्ची का बायां हाथ बुरी तरह जल गया। बता दें क‌ि यह घटना 27 ‌सितंबर को हुई थी, जिसके बाद 29 सितबंर को बच्ची के परिवार वालों ने महिला वेटर मोनालिसा के खिलाफ FIR दर्ज कराया।

क्या है पूरा मामला ?

दिल्ली का एक परिवार 27 सितंबर की सुबह करीब 9.30 बजे एक निजी होटल द्वारा आयोजित बुफे में नाश्ता करने आया। शिकायत के मुताबिक, मोनालिसा नाम की वेटर ने ट्रे में गर्म चाय लेकर जा रही थी और गलती से बच्ची से टकरा गई। इससे सात साल की बच्ची के बाएं हाथ पर चाय गिर गई। इसके बाद बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला वेटर ने उसे चिल्लाने से मना किया।

जब ये बात बच्ची के माता-पिता को पता चला तो वे अपने बच्चे को एलएच हीरानंदानी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने कहा कि मरीज की बाएं बांह सतही तौर पर छह से सात प्रतिशत जली है। बाद में परिवार ठाणे में अपने रिश्तेदार के घर गया और वहां से वेटर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए सहार पुलिस स्टेशन गया। पुलिस ने मोनालिसा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 337 (जान को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू हो गई है और घटना के गवाह मेहमानों और अन्य स्टाफ सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। होटल से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार होटल प्रबंधन को भी एफआईआर में शामिल करना चाहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Visited 86 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर