कतर में भारतीय नेवी के 8 पूर्व अफसरों को नहीं होगी फांसी, सजा में हुआ बदलाव | Sanmarg

कतर में भारतीय नेवी के 8 पूर्व अफसरों को नहीं होगी फांसी, सजा में हुआ बदलाव

Fallback Image

नई दिल्ली: कतर में नौसेना के 8 पूर्व अफसरों को अब मौत की सजा नहीं मिलेगी। इस मामले में भारत को बड़ी सफलता मिली है। कतर की अदालत ने 8 पूर्व नेवी अधिकारियों की मौत की सजा में फांसी पर रोक लगा दी गई है। इन सभी की सजा को कम कर दिया गया है। इसे भारतीय विदेश मंत्रालय और नेवी अधिकारियों के परिजनों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

कतर में नेवी के जिन 8 भारतीयों की मौत की सजा सुनाई गई थी, वे सभी वहां अल दहरा कंपनी में काम करते थे। कतर की अदालत ने अक्टूबर महीने में इन सभी को मौत की सजा सुनाई थी। तब से ही विदेश मंत्रालय लगातार इन पूर्व अधिकारियों की मदद में जुटा हुआ था और मामले पर नजर बनाये रखा था। नवंबर में ही विदेश मंत्रालय को इन पूर्व अधिकारियों तक काउंसलर पहुंच हासिल हुई। इसके बाद इस मामले में दोबारा अपील की गई।

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

इस मामले में विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि- हमने दहरा ग्लोबल मामले में कतर की अपील अदालत के फैसले पर गौर किया है। इसमें सामने आया है कि सभी की सजा कम कर दी गई है। इस मामले में कोर्ट के विस्तृत फैसले का इंतजार किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक कतर में हमारे राजदूत और अन्य अधिकारी भी वहां अफसरों के परिवार के साथ उपस्थित थे। विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया है कि वह सभी 8 पूर्व नेवी अफसरों को मदद देना जारी रखेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हम मामले में शुरुआत से ही पूर्व अफसरों के साथ खड़े हैं। आगे भी हम उन्हें कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। कतर के अधिकारियों के साथ भी इस मामले को लगातार उठाया जाएगा।

 

Visited 73 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर