क्रिकेट खेलते समय 14 वर्षीय लड़के की हार्ट अटैक से मौत | Sanmarg

क्रिकेट खेलते समय 14 वर्षीय लड़के की हार्ट अटैक से मौत

पुणे : पुणे में दिल का दौरा पड़ने से 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। यह लड़का अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। दोस्तों ने तुरंत उसके पिता को सूचना दी और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसकी हालत देखकर उसे बड़े अस्पताल में जाने को कहा। डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल में इलाज शुरू किया, लेकिन लड़के की मौत हो गई। हर कोई हैरान है कि इतने छोटे बच्चे को हार्ट अटैक आ गया। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

वास्तव में क्या हुआ ?
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में पुणे जिले के वनोरी इलाके में गुरुवार की शाम 14 वर्षीय छात्र वेदांत अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेलते-खेलते लड़के के सीने में तेज दर्द होने लगा। इतने में जमीन पर गिरकर बालक तड़पने लगा। साथ खेल रहे बच्चों ने तुरंत वेदांत के पिता को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बच्चे को वनोरी के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने लड़के की हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद किसी बड़े अस्पताल में जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन बच्चे को फातिमा नगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर ने बच्चे की हालत देखकर उसे भर्ती कर लिया, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के कारण लड़के की हालत बिगड़ गई थी और इसी वजह से उसकी मौत हुई है।
पुलिस ने क्या कहा ?
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व डॉक्टरों से पूछताछ की। वनौरी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि बच्चे की मौत का कारण हार्ट अटैक था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी छोटे बच्चे के साथ ऐसा क्यों और कैसे हुआ। इसके लिए बच्चे के साथ खेल रहे अन्य बच्चों की भी जांच की जा रही है।

 

 

Visited 99 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर