सियालदह लाइन के यात्रियों की कम नहीं हुई मुश्किलें, कई घंटों की देरी से चल रही ट्रेनें | Sanmarg

सियालदह लाइन के यात्रियों की कम नहीं हुई मुश्किलें, कई घंटों की देरी से चल रही ट्रेनें

कोलकाता: सियालदह मेन और उत्तरी शाखाओं पर ट्रेन सेवाएं आज सोमवार(10 जून) को भी फिर से सुचारू रूप से शुरू नहीं हुईं। शुक्रवार से लगातार 3 दिनों से परेशानी झेलने के बावजूद लोगों की समस्या कम नहीं हो रही है। लगभग सभी ट्रेनें निर्धारित समय से कम से कम आधे घंटे की देरी से चल रही हैं। कुछ लोकल ट्रेनें एक घंटे से भी ज्यादा ‘देर’ से चल रही हैं। इस कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों की शिकायत थी कि ट्रेन लेट होने के कारण काफी भीड़ थी। क्योंकि, पहले की ट्रेनों के यात्री भी लेट ट्रेन में सवार हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मणिपुर के सीएम के काफिले पर उग्रवादियों का हमला, 1 जवान घायल

बता दें कि सियालदह स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 5 तक विस्तार का काम पिछले गुरुवार आधी रात से शुरू हुआ। इसके बाद से यात्रियों को परेशानी बढ़ गई। शुक्रवार को लोकल ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत भी हो गयी थी। शनिवार को यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी तीन घंटे तक दमदम यार्ड में खड़ी रही। लोकल ट्रेनों का तो और भी बुरा हाल था। रविवार सुबह नाराज यात्रियों ने सियालदह स्टेशन पर तोड़फोड़ करने की कोशिश की। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने कहा कि सियालदह स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के विस्तार का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि तय समय से दो घंटे पहले ही काम पूरा कर लिया गया। हालांकि लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

Visited 171 times, 3 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर