Shanivar Upay: शनिवार के दिन करें ये उपाय, कई परेशानियों से मिलेगी मुक्ति | Sanmarg

Shanivar Upay: शनिवार के दिन करें ये उपाय, कई परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

कोलकाता: भगवान शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। जो व्यक्ति जैसे कर्म करता है वैसा ही फल पाता है। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनका विधि-विधान से पूजन करना चाहिए और इसके लिए शनिवार का दिन सबसे खास है। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है और इस दिन लोग उनके मंदिर में जाकर तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार के दिन किए गए कुछ कार्य आपको कई परेशानियों से मुक्ति दिला सकते हैं।

हर शनिवार को करें ये काम

  • शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है और इस दिन यदि विधि-विधान से उनका पूजन किया जाए तो वह प्रसन्न होते हैं। साथ ही शनिवार का व्रत करना भी काफी लाभदायक माना गया है।
  • इसके अलावा अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और तिल का तेल का दीपक जलाएं। ध्यान रखें कि दीपक आटे से बना हुआ होना चाहिए।
  • शनिवार के दिन शनिदेव के साथ ही भैरव महाराज का भी पूजन किया जाता है। संभव हो तो भैरव मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और मंदिर में सरसों का तेल का दान करना भी शुभ माना गया है।
  • किसी अच्छे कार्य के लिए जा रहे हैं तो शनिवार के दिन दिशाओं का जरूर ध्यान रखें। इस दिन केवल पश्चिम और दक्षिण दिशा में यात्रा करनी चाहिए. ऐसा करने से यात्रा शुभ फल प्रदान करती है।
  • इतना ही नहीं शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन कौवे को रोटी खिलानी चाहिए। इसके अलावा यदि शनिवार के दिन सुबह उठते ही काली गाय या काले कुत्ते पर नजर पड़ जाए तो यह एक शुभ संकेत होता है। काले कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना गया है और उसकी सेवा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
Visited 169 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर