Diwali 2023: छोटी दिवाली पर करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, पूजा के दौरान रखें 5 बातों का विशेष ध्यान | Sanmarg

Diwali 2023: छोटी दिवाली पर करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, पूजा के दौरान रखें 5 बातों का विशेष ध्यान

कोलकाता: दिवाली का त्योहार हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। आज छोटी दिवाली देशभर में मनाई जा रही है। रविवार(12 नवंबर) के दिन बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, छोटी दीवाली का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इससे जुड़ी एक कथा के अनुसार श्रीकृष्ण और उनकी पत्नी सत्यभामा ने इस दिन नरकासुर का वध किया था और लगभग 16 हज़ार महिलाओं को उसकी कैद से मुक्ति दिलाई थी। इसी लिए छोटी दिवाली को नरक चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन कुछ उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इन उपायों को करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। घर में अन्न और धन देने के साथ ही जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करती है। आपको बताते हैं वो कौन-कौन से ऐसे उपाय हैं।

 

भगवान शिव को पंचामृत अर्पित करें 

छोटी दिवाली पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करें। भगवान को पंचामृत अर्पित करें। शाम के समय माता पार्वती की पूजा करने से नौकरी व व्यावसाय में उन्नति होती है।

तिल और तेल से स्नान

छोटी दिवाली के दिन चंदन का लेप लगा लें। इसके बाद नहा लें। इसके बाद तिल का तेल लगाएं। साथ ही सूर्यदेव को जल दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं।

हनुमान जी करें पूजा

धर्म ग्रंथों के अनुसार, छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के दिन हनुमान की जयंती मनाई जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है। ऐसे में इस दिन हनुमान जी की भी विशेष पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही हनुमान चालिसा और पाठ करने से सभी संकट कट जाते हैं।

माता कालिका की पूजा

छोटी दिवाली के दिन माता मालिका की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। माता रानी की पूजा से जीवन में सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। सभी बाधाएं आसानी से खत्म होती है और मनोकामना पूर्ण हो जाती है। वहीं,

 

 

Visited 115 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर