Monday Mantra : सोमवार का व्रत कैसे रखते हैं, भोलेनाथ को खुश करने के लिए लगाएं … | Sanmarg

Monday Mantra : सोमवार का व्रत कैसे रखते हैं, भोलेनाथ को खुश करने के लिए लगाएं …

कोलकाता : महादेव शिव को भोले भंडारी कहा जाता है, क्योंकि वे भक्तों पर बहुत ही जल्दी प्रसन्न होते हैं। महादेव का प्रिय दिन सोमवार है और ये दिन महादेव की उपासना और व्रत आदि के लिए सर्वोत्तम कहा जाता है। मान्‍यता है क‍ि महादेव के व्रत से जहां समस्त सुख और शांति के मनोरथ पूरे होते हैं, वहीं इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा और व्रत करने से अविवाहित कन्याओं को मनवांछित वर की प्राप्ति होती है। कई लड़कियां सोलह सोमवार का व्रत भी करती हैं।ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत करने करने वाले श्रद्धालुओं को महादेव उनके व्रत के फल के रूप में सुख समद्धि के साथ उन्हें पारिवारिक सुख का भी आशीर्वाद देते हैं।
सोमवार व्रत के नियम
अगर आप सोमवार का व्रत करने का मन बना रहे हैं, तो आपको इससे जुड़े नियम आपको पता होने जरूरी हैं। सोमवार के दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को सुबह सबसे पहले उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद शिव जी को जल और बेल पत्र चढ़ाना चाहिए। साथ ही व‍िधि‍-व‍िधान से शिव-गौरी की पूजा करनी चाहिए।
शिव पूजन के बाद सोमवार व्रत कथा सुननी चाहिए।
सोमवार के व्रत में एक ही बार भोजन ग्रहण किया जाना चाहिए।
आमतौर पर सोमवार का व्रत दिन के तीसरे तक रखा जाता है।
कैसे करें सोमवार को महादेव का पूजन
सोमवार के व्रत में व्रतियों को सुबह नहा धोकर भोलेनाथ की पूजा का संकल्प लेना चाहिए और फिर घर के मंदिर के आगे चौकी स्थापित करके शिव भगवान और मां पार्वती की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती का चंदन से तिलक करें, उन्हें रोली, अक्षत अर्पित करें और पान सुपारी चढ़ाएं। इसके पश्चात फल फूल आदि से उनको भोग लगाएं और आरती करें। इसके पश्चात मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक जरूर करना चाहिए। भगवान शिव को पंचामृत और मिश्री आदि का भोग लगाने की बात कही जाती है। भगवान शिव को मालपुए पसंद है और आप मालपुए बनाकर इसका भोग शिव भगवान को लगा सकते हैं।
सोमवार के व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं
– सोमवार के व्रत में नमक का प्रयोग करने की मनाही की जाती है।
– व्रत में अन्न की बजाय कुट्टु या सिंघाड़े के आटे से बनी रोटी पराठा या पूरी खा सकते हैं।
– इस दिन व्रत में सामक के चावल की खीर बनाकर खानी चाहिए।
– इस दिन व्रत में आलू की सब्जी और बिना नमक के दही का उपयोग कर सकते हैं।
– इस दिन सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए।
– आप फलाहार में ताजे फल, केला, सेब, पपीता आदि का सेवन कर सकते हैं।
– घर के अन्य सदस्यों को भी शाकाहारी भोजन करना चाहिए और तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए।

Visited 73 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर