Kolkata Metro News : अगर आप भी करने वाले हैं रात 11 बजे वाली मेट्रो से सफर तो ये खबर है आपके लिए … | Sanmarg

Kolkata Metro News : अगर आप भी करने वाले हैं रात 11 बजे वाली मेट्रो से सफर तो ये खबर है आपके लिए …

कोलकाता : कोलकाता के लोगाें के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। बैंगलुरू की तरह कोलकाता में भी अब मेट्रो सेवाएं रात में उपलब्ध होंगी। अब तक आखिरी मेट्रो रात 9:40 बजे दमदम और कवि सुभाष से रवाना होती थी। दक्षिणेश्वर से दक्षिणेश्वर के लिए आखिरी मेट्रो उससे 10 मिनट पहले 9.30 बजे निकलती है। अब कोलकाता मेट्रो ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि रात 11 बजे अंतिम मेट्रो कवि सुभाष और दमदम से रवाना होगी। इसका शुक्रवार रात को ट्रायल किया गया जो शत प्रतिशत सफल रहा। फिलहाल विशेष सेवा सोमवार से शुक्रवार तक चलेगी। अभी यह सेवा ट्रायल बेसिस पर दी जाएगी। मेट्रो ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। हालाँकि, नोआपाड़ा, बरानगर और दक्षिणेश्वर अभी इस सेवा से नहीं जुड़े हैं। उन तीन स्टेशनों से आखिरी मेट्रो पहले की तरह रात 9:30 बजे तक मिलेगी। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, कवि सुभाष (न्यू गरिया) स्टेशन से रात 11 बजे दमदम के लिए मेट्रो रवाना होगी। एक और मेट्रो दमदम से कवि सुभाष के लिए रवाना होगी। मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, अगर यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली तो देश के कई अन्य मेट्रो शहरों की तरह कोलकाता को भी हर दिन आधी रात को मेट्रो सेवा मिलेगी। मेट्रो रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने विशेष सेवा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि रात 11 बजे रवाना होने वाली दोनों मेट्रो सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। प्रत्येक स्टेशन पर एक टिकट काउंटर खुला रहेगा। यात्रियों को वहां से टोकन या स्मार्ट कार्ड भी मिलेगा। मेट्रो के इस निर्णय से कोलकाता के लोग काफी खुश हैं। गौरतलब है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कुछ दिन पहले मेट्रो रेल से मेट्रो का आखिरी समय बढ़ाने पर विचार करने को कहा था। ऑफिस यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रात में भी मेट्रो सेवा चलाने की गुहार लगाते हुए हाई कोर्ट में केस दायर किया गया था। याचिकाकर्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवाग्नम ने कहा था कि यात्रियों के हित में मेट्रो को इस पर विचार करना होगा।

 

Visited 7,582 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर