Kanjak puja : कंजक पूजा से जुड़ी हर जानकारी के लिए यहां क्लिक करें | Sanmarg

Kanjak puja : कंजक पूजा से जुड़ी हर जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता : चैत्र और शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्व है। नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि को कन्या पूजन किए जाते हैं। इसमें छोटी कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर इनकी पूजा की जाती है और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया जाता है, लेकिन कन्या पूजन में कन्याओं के साथ एक बालक का होना भी जरूरी होता है, इसके बिना कन्या पूजन अधूरी मानी जाती है।

नवरात्रि में कन्या पूजन

नवरात्रि का व्रत कन्या पूजन के बिना पूरा नहीं होता है। नवरात्रि की नवमी तिथि यानी मां सिद्धिदात्री की पूजा के दिन लोग अपने घरों में छोटी कन्याओं को बुलाकर कन्या पूजन करते हैं, तो वहीं कुछ लोग अष्टमी तिथि को भी कन्या पूजन करते हैं। इसे कंजन पूजा या कुमारी पूजा भी कहा जाता है। बिना कंजक पूजा के नवरात्रि व्रत का फल नहीं मिलता।

कन्या पूजन में क्यों होते हैं बालक?

कन्या पूजन या कंजक पूजन में लोग छोटी-छोटी बच्चियों को घर बुलाकर इन्हें माता का स्वरूप मानकर इनकी पूजा करते हैं, लेकिन कन्या पूजन में एक बालक का भी होना जरूरी होता है। कुछ लोग दो बालकों को कन्या पूजन के लिए जरूरी मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कन्या पूजन में बालक क्यों जरूरी होते हैं। जानते हैं इसकी वजह।

दरअसल, कन्या पूजन में 9 कन्याओं की पूजा देवी दुर्गा के नौ रूपों की तरह की जाती है। वहीं बालक को भैरव बाबा माना गया है। वहीं जो लोग दो बालक की पूजा करते हैं वो एक बालक को भैरव बाबा और एक को भगवान गणेश का रूप मानते हैं क्योंकि भगवान गणेश को पूजे बिना कोई भी पूजा अधूरी होती है। वहीं भैरव को माता रानी का पहरेदार माना गया है। इसे ‘लंगूर’ या ‘लांगुरिया’ भी कहा जाता है।

कन्या पूजन में इसलिए जरूरी है ‘लंगूर’

कन्या पूजन में 9 कन्याओं के साथ लंगूर को बैठाया जाता है और इसकी भी पूजा की जाती है। कन्याओं की थाली में जो भी भोग परोसे जाते हैं वही भोग लंगूर की थाली में भी परोसे जाते हैं। इसके बाद इनके पैर छूकर आशीर्वाद लिए जाते हैं और दक्षिणा देकर विदा किया जाता है। नवरात्रि में कन्या पूजन और भैरव पूजन करने के बाद ही व्रत सफल होता है और माता रानी के आशीर्वाद से घर पर सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Visited 165 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर