Holi 2024 : होलिका दहन की अग्नि में जरूर डालें ये 5 चीज, सुख-समृद्धि की कभी … | Sanmarg

Holi 2024 : होलिका दहन की अग्नि में जरूर डालें ये 5 चीज, सुख-समृद्धि की कभी …

कोलकाता : होली का त्योहार होलिका दहन से शुरू हो जाता है। धार्मिक दृष्टि से देखें तो होलिका दहन एक पवित्र परंपरा है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च को होगा। कई लोग होलिका दहन के बाद सुख-समृद्धि के लिए होलिका की पूजा करते हैं, लेकिन, क्या आपको पता है कि होलिका पूजन में किन सामग्रियों को अर्पण करना चाहिए? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कुछ चुनिंदा वस्तुओं को होलिका दहन में डाला जाए तो घर से रोग-दोष समाप्त हो जाता है। होलिका दहन अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक माना जाता है। दहन में कुछ उपाय करने से शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन में कुछ चीजों को अर्पण करने से सुख समृद्धि, खुशहाली और परिवार में सभी सदस्यों को रोगों से निजात मिलती है।वहीं, होलिका दहन के अगले दिन राख को अवश्य माथे पर लगाएं।

होलिका दहन में इन चीजों को करें अर्पण

चंदन की लकड़ी
होलिका दहन के दिन जलती हुई अग्नि में इन प्रमुख चीजों का अर्पण अवश्य करना चाहिए, जैसे चंदन की लकड़ी को होलिका दहन के दिन जलाना चाहिए। जलती होलिका की अग्नि में चंदन की लकड़ी डालने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

गोबर के उपले
होलिका की दहकती अग्नि में गोबर के उपले डालने चाहिए। इससे सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में शांति आती है।

कपूर को भी डालें
होलिका दहन के दिन जलते हुई अग्नि में कपूर और उसके साथ पान का पत्ता, लौंग अवश्य अर्पण करना चाहिए। इससे परिवार के सदस्य रोग से मुक्त होते हैं।

गेहूं की बाली
होलिका दहन के समय अग्नि में गेहूं की बाली अवश्य डालें। इससे घर में कभी अनाज की कमी नहीं होगी।

काला तिल
होलिका दहन के दिन अगर जातक अग्नि में काला तिल डालते हैं तो सभी प्रकार के दोष समाप्त होते हैं। घर में खुशहाली आती है।

Visited 142 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर