Diwali 2023: दिवाली पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न | Sanmarg

Diwali 2023: दिवाली पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

कोलकाता: आज देशभर में दीपावली की धूम है। इस दिन भगवान गणेश, माता लक्ष्मी की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली पर्व के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और प्रभु श्री राम की उपासना करने से जीवन में आ रही है। सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिन्हें पूजा-पाठ के लिए श्रेष्ठ माना गया है। आइए, जानते हैं दिवाली पर्व पूजा मुहूर्त और आपके शहर में किस समय की जाएगी लक्ष्मी पूजा ?

दिवाली 2023 शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 12 नवंबर सुबह 04 बजकर 14 मिनट से शुरू हो जाएगी और 13 नवंबर सुबह 04 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में दीपावली पर्व 12 नवंबर 2023, रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है, जो इस शाम 04 बजकर 59 मिनट से शाम 07 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। वहीं वृषभ काल शाम 05 बजकर 07 मिनट से शाम 06 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। अब जानते हैं कि आपके शहर में किस समय की जाएगी मां लक्ष्मी की उपासना।

दिवाली 2023 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त सूचि

कोलकाता: शाम 05:05 से शाम 07:03 तक

नई दिल्ली: शाम 05:39 से शाम 07:35 तक

मुंबई: शाम 06:12 से रात्रि 08:12 तक

बेंगलुरु: शाम 06:03 से रात्रि 08:05 तक

चेन्नई: शाम 05:52 से शाम 07:54 तक

जयपुर: शाम 05:48 से शाम 07:44 तक

पुणे: शाम 06:09 से रात्रि 08:09 तक

अहमदाबाद: शाम 06:07 से रात्रि 08:06 तक

गुरुग्राम: शाम 05:40 से शाम 07:36 तक

चंडीगढ़: शाम 05:37 से शाम 07:32 तक

 

 

Visited 99 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर