Anjana Bhowmick: दिग्गज टॉलीवुड एक्ट्रेस अंजना भौमिक का निधन, गंभीर बीमारी से थीं पीड़ित | Sanmarg

Anjana Bhowmick: दिग्गज टॉलीवुड एक्ट्रेस अंजना भौमिक का निधन, गंभीर बीमारी से थीं पीड़ित

कोलकाता: टॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अंजना भौमिक का निधन हो गया है। वह 79 साल की थीं। शुक्रवार रात में सांस की समस्या के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज शनिवार(17 फरवरी) सुबह करीब 10 बजे दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बंगाली सिनेमा की यह दिग्गज एक्ट्रेस लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। इनका जन्म भारत की आजादी से पहले साल 1944 में दिसंबर महीने में हुआ था।

कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम

1960-80 के दशक में अंजना ने बांग्ला सिनेमा में शानदार अभिनय की थी। उन्होंने ‘चौरंगी’, ‘नायिका संवाद’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने उत्तम कुमार के साथ करीब 7 फिल्में की। हालांकि उनका एक्टिंग करियर बहुत छोटा था। बीते कई सालों से वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर थीं। उनकी दोनों बेटियों नीलांजना और चंदना भौमिक हैं। इन्होंने भी अभिनय को करियर के रूप में चुना। लेकिन ये दोनों भी अब फिल्मों से काफी दूर हैं।

सीएम की ओर से भेजा गया शोक संदेश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभिनेत्री के निधन पर गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गये शोक संदेश में बताया गया कि अंजना भौमिक के निधन से अभिनय जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने अभिनेत्री के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बता दें कि साल 2012 में, पश्चिम बंगाल सरकार ने अंजना भौमिक को ‘विशेष फिल्म पुरस्कार’ से सम्मानित किया था।

Visited 132 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर