क्या गुपचुप लिव इन में रह रहा ये फेमस कपल ! | Sanmarg

क्या गुपचुप लिव इन में रह रहा ये फेमस कपल !

मुंबई : क्या रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लिव इन में रह रहे हैं? क्या वो वाकई पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? क्या दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा है। दोनों के प्यार के चर्चे तो रह-रहकर होते ही रहते हैं। अक्सर ये खबर आई है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इस बार जो तस्वीर सामने आई उसने इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे वो अकेली हैं लेकिन फिर भी विजय संग उनके प्यार के चर्चे फिर से हर किसी की जुबां पर आ गए। इस फोटो में ऐसा कुछ था जिसे देख लोगों के कान खड़े हो गए और दिमाग की बत्ती जलते देर ना लगी। इस फोटो में रश्मिका छत पर खड़ी होकर पोज देती दिख रही हैं। उन्होंने बेहद ही खूबसूरत ऑरेंज साड़ी पहनी है और बेहद ही खूबसूरत स्माइल के साथ वो पोज दे रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला इस तस्वीर में ऐसा क्या है। दरअसल, जहां खड़ी होकर रश्मिका पोज दे रही हैं वो छत और कहीं की नहीं बल्कि विजय के हैदराबाद वाले घर की है जहां अक्सर ही विजय फ्री टाइम में समय बिताते हैं कई बार तस्वीरें भी शेयर करते हैं।

वहीं माना तो ये भी जा रहा है कि ये दोनों की अनऑफिशियल पुष्टि है इस बात की कि वो दोनों साथ हैं। तस्वीर शेयर होते ही अब दोनों के फैंस इसे लेकर खूब रिएक्शन दे रहे हैं और उन दोनों को शादी करने की नसीहत भी देते दिखे।

पिछले कई सालों से उड़ रही दोनों के रिश्ते की अफवाह
विजय और रश्मिका का नाम कई सालों से जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है दोनों ने इस काफी सीक्रेट रखा है। कुछ समय पहले रश्मिका की वेकेशन फोटो से भी ऐसे कुछ साइन मिले थे जिससे लगा था कि उस वेकेशन पर उनके साथ विजय देवरकोंडा भी थे। हालांकि दोनों अपने रिश्ते पर या तो चुप्पी साध लेते हैं या फिर इंकार कर देते हैं।

 

Visited 125 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर