शादी से पहले मंदिर पहुंचे रकुल प्रीत-जैकी भगनानी, लिया भगवान का आशीर्वाद | Sanmarg

शादी से पहले मंदिर पहुंचे रकुल प्रीत-जैकी भगनानी, लिया भगवान का आशीर्वाद

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में जल्द बंधने जा रहे हैं। जल्द ही दोनों लव-कपल से मैरिड कपल बन जाएंगे। दोनों की शादी की बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब चर्चा चल रही है। दोनों की शादी 21 फरवरी, 2024 को होने जा रही है। शादी का उत्सव 19 फरवरी से शुरू होगा। साउथ गोवा में सुरम्य ITC ग्रैंड में विवाह का भव्य आयोजन होगा। इससे पहले कपल ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन किए। शादी से पहले रकुल और जैकी ने बप्पा का आशीर्वाद लिया। कपल ने अपनी शादी की आध्यात्मिक शुरुआत की है।

सिद्धिविनायक मंदिर में लिया आशीर्वाद
आज यानी शनिवार(17 फरवरी) को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। रकुल ने सुंदर गुलाबी अनारकली सूट पहना था। एक्ट्रेस एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि होने वाले दूल्हे जैकी भगनानी हरे रंग के कुर्ते में डैशिंग लग रहे थे।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गोवा में 19 फरवरी को प्री-वेडिंग फंक्शन
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी गोवा में शादी रचाने वाले हैं। शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। प्री-वेडिंग फंक्शन 19 फरवरी से शुरू होंगे। 21 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उन्होंने डिजिटल इनविटेशन भेजे हैं। साथ ही पर्यावरणीय के लिए जागरुकता दिखाते हुए कपल ने शादी में आतिशबाजी न करने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का वेडिंग वेन्यू गोवा का ITC ग्रैंड होटल है। हाल ही में जैकी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें एक्टर एक ब्लैक शिमरी कुर्ता-पायजामा में डैपर लग रहे थे। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “सबसे अच्छी चीजें होने वाली हैं”। फैंस समझ गए कि जैकी रकुल के साथ अपनी शादी की बात कर रहे हैं।

Visited 121 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर