करण जौहर ने खोली फिल्म इंडस्ट्री की पोल…अभिनेत्रियां बिना मेकअप के लगती है….. | Sanmarg

करण जौहर ने खोली फिल्म इंडस्ट्री की पोल…अभिनेत्रियां बिना मेकअप के लगती है…..

नई दिल्ली: आये दिन बॉलीवुड से कोई न कोई बात चर्चे में आ ही जाती है। इसी बीच एक और खबर चर्चे में आ गई है। दरअसल, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पोस्ट किया है, जिसके बाद से वो चर्चा में आ गए हैं। करण जौहर ने इस पोस्ट में लिखा है कि ‘मेकअप लगा लो उम्र घटती है।’ इसके अलावा करण ने अपने इस पोस्ट में फिलर और बोटॉक्स जैसी चीजों पर भी तंज कसा है, जिसके बाद सब यही सोच रहे हैं कि आखिर उन्होंने ये क्रिप्टिक पोस्ट किसके लिए कहा है।

करण जौहर के इस पोस्ट से मची खलबली

आपने अक्सर करण जौहर को ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हुए देखा होगा। कभी उन्हें नेपोटिज्म के मुद्दे पर, तो कभी उन्हें उनकी सेक्सुएलिटी को लेकर अकसर सोशल मीडिया पर ताने सुनाए जाते हैं। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब करण जौहर ने किसी पर तंज कसा है। हाल ही में करण ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गुस्से में इतना कुछ कह दिया है, जिसकी किसी ने कभी उम्मीद नहीं की थी।
क्या लिखा था पोस्ट में?
बता दें क‌ि करण जौहर ने अपने पोस्ट में लिखा है-‘फिलर लगा लो फुलफिलमेंट नहीं मिलती..मेकअप लगा लो उम्र घटती है। करलो जितना भी बोटॉक्स, लगोगे जैसे मधुमक्खी ने काट लिया। नाक बदलने से गंध इत्र नहीं बनती, सर्जरी करवाने से बाहरी शरीर भले ही बदल भी जाए, लेकिन मेरी जान फितरत नहीं बदलती।’ अब करण ने इस पोस्ट ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। लोग उनके इस पोस्ट को पढ़ने के बाद इस सोच में पड़ गए है कि आखिर करण ने किसपर ये तंज कसा है और क्यों। फिलहाल इसका जवाब हमारे पास भी नहीं है।
Visited 84 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर