Gauhar Khan Son Name Revealed : एक महीने का हुआ एक्ट्रेस का बेटा, बताया नाम | Sanmarg

Gauhar Khan Son Name Revealed : एक महीने का हुआ एक्ट्रेस का बेटा, बताया नाम

मुंबई : फिल्म और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री गौहर खान ने पिछले महीने ही बतौर मां अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू किया है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। अब एक्ट्रेस ने अपने लाडले के नाम का खुलासा कर उसकी पहली झलक दिखाई है। गौहर खान यूं तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, लेकिन जब से मां बनी हैं, बेटे के साथ एक भी तस्वीर नहीं शेयर की थी। उनके चाहने वाले उनके लाडले को देखने के लिए तरस रहे थे। खैर, अब गौहर ने अपने फैंस की मुराद पूरी कर दी है और बेटे के साथ पहली तस्वीर शेयर की है।
गौहर खान ने बेटे की पहली तस्वीर की शेयर

गौहर खान ने 10 जून 2023 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों फैमिली फोटोज में गौहर अपने लाडले बेटे को प्यार से निहारती हुई दिखाई दे रही हैं। न्यू बॉर्न बेबी को जैद और गौहर ने पकड़ रखा है और न्यू मॉम-डैड अपने लाडले को एक टक देख रहे हैं। उनके चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही है। वहीं, गौहर खान के बेटे व्हाइट और रेड सुपरमैन प्रिंटेड ड्रेस में क्यूट लग रहे हैं। इन तस्वीरों में उनके बेबी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

 

गौहर खान के बेटे का क्या नाम है?

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गौहर खान ने अपने बेटे का नाम रिवील किया है। गौहर ने कैप्शन में लिखा-

“हमारा जेहान (Zehaan)। माशाल्लाह, उसके एक महीने पूरे होने पर हम अपने नन्हे बेबी के नाम का खुलासा कर रहे हैं। आपके प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। उसके लिए आपका निरंतर आशीर्वाद मांग रहे हैं और हमारी छोटी सी जान की प्राइवेसी का अनुरोध कर रहे हैं। वह अपना प्यार भेजता है।”

 

Visited 398 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर