KL Rahul के जन्मदिन पर ससुर सुनील शेट्टी ने खास अंदाज में किया विश | Sanmarg

KL Rahul के जन्मदिन पर ससुर सुनील शेट्टी ने खास अंदाज में किया विश

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं इस खास मौके पर उनके ससुर और अभिनेता सुनील शेट्टी ने उन्हें अलग अंदाज में जन्मदिन विश किया है। सुनील शेट्टी ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे अहान शेट्टी और दामाद केएल राहुल के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने अपने दामाद केएल राहुल संग अपनी बॉन्ड को लेकर भी बात की है। वहीं IPL में LSG के कप्तान केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने भी उन्हें बेहद रोमाटिंक अंदाज में विश किया है।

केएल राहुल को सुनील शेट्टी ने किया बर्थडे विश

अन्ना सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दामाद केएल राहुल के लिए बहुत ही प्यारा नोट लिखा है और फिल्मी स्टाइम में विश किया है। इस तस्वीर में सुनील शेट्टी को अहान शेट्टी और केएल राहुल के साथ सोफे पर आराम करते हुए देखे जा सकता है। तीनों कैजुअल कपड़े पहने हुए दिख रहे हैं। तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यह मायने नहीं रखता कि हमारे लाइफ में क्या हो रहा है, बल्कि यह मायने रखता है कि हमारी लाइफ में कौन है… मैं खुशनसीब हूं की आप मेरे दामाद हैं… मेरे पास ऐसा कोई शब्द नहीं है, जिसे मैं ये बता सकूं की हम दोनों का कनेक्शन ऐसा है जो समझाया नहीं जा सकता। जन्मदिन मुबारक हो राहुल… लव यू बेटा।’

केएल राहुल को अहान शेट्टी ने भी किया विश

अहान शेट्टी ने भी केएल राहुल को खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अहान शेट्टी और केएल राहुल को टहलते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर शेयर करते हुए अहान ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे भाई केएल राहुल।’ बता दें कि केएल राहुल का पूरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है। भारत के लिए केएल राहुल ने साल 2014 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट क्रिकेट में, 2016 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ वनडे और टी20 क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। सुनील शेट्टी के दामाद केएल राहुल को लेकर बात की जाए तो वह अभी आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

सुनील शेट्टी का वर्कफ्रंट

फिलहाल बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग में बिजी हैं, जो ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’ का स्टैंडअलोन सीक्वल है। ‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त में अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पटानी जैसे कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।

 

ये भी देखें…

 

 

 

Visited 88 times, 2 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर