मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की तबीयत बिगड़ी, ICU में हुए भर्ती | Sanmarg

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की तबीयत बिगड़ी, ICU में हुए भर्ती

नई दिल्ली: फैशन डिजाइनर रोहित बल की तबीयत बिगड़ गई है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज जारी है। वे ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बता दें कि वे पहले से ही दिल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। साल 2010 में उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। रोहित बल 62 साल के हैं और वे भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी फेमस हैं।

रोहित को बीते काफी समय से शारीरिक समस्या से जूझना पड़ा है। उनके हेल्थ की खबर से ग्लैमर वर्ल्ड भी चिंता में है और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इससे पहले जब उनकी तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें तब भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान उनसे मिलने के लिए बॉलीवुड के उनके करीबी दोस्त अर्जुन रामपाल भी पहुंचे थे।

अमिताभ से लेकर रितेश देशमुख के आउटफिट डिजाइन किए

रोहित बल की बात करें तो वे बॉलीवुड और हॉलीवुड समेत कई सारे स्टार्स के लिए काम कर चुके हैं और उनके आउटफिट्स डिजाइन कर चुके हैं। उनका जन्म कश्मीर में हुआ था और उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी, दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन से लेकर रितेश देशमुख के आउटफिट डिजाइन किए हैं। इसके अलावा हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन और किंडे क्राफोर्ड के लिए भी उन्होंने डिजाइनिंग की है।

 

Visited 83 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर