अर्जुन बिजलानी अस्पताल में हुए भर्ती

मुंबई : अर्जुन बिजलानी ने डेली सोप ‘प्यार का पहला अध्याय’ और ‘शिव शक्ति’ में अपने शानदार काम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया हैं। अर्जुन बिजलानी एक्टिंग ही नहीं बल्कि शो भी होस्ट करते हैं। अर्जुन बिजलानी को लेकर एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि अभिनेता को हाल ही में हेल्थ इमरजेंसी के अस्पताल ले जाया गया। अपेंडिसाइटिस के कारण पेट के निचले दाहिने हिस्से में काफी दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अर्जुन ने अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दी है।

अर्जुन बिजलानी की होगी सर्जरी

अर्जुन बिजलानी को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन दर्द के कारण सेट पर भी नहीं गए थे। इसके अलावा अर्जुन ने अपना स्वास्थ्य अपडेट शेयर किया। उन्होंने कहा, ‘मेरे पेट में बहुत ज्यादा दर्द था, जिसके कारण अस्पताल में भर्ती हूं… आगे की हेल्थ अपडेट अभी एक्स-रे करने के बाद पता चलेगा।’ डॉक्टर ने आज 9 मार्च की सुबह एक सर्जरी की हैं।

अर्जुन बिजलानी की हेल्थ अपडेट

इसके अलावा, अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने अस्पताल से एक तस्वीर साझा की। उन्होंने अपने इंजेक्शन वाले हाथ की झलक देते हुए लिखा, ‘जो होता है अच्छे के लिए होता है।’ अर्जुन इन दिनों शो ‘प्यार का पहला अध्याय’ और ‘शिव शक्ति’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वह निक्की शर्मा के साथ अभिनय कर रहे हैं। इस शो का प्रीमियर 3 जुलाई को हुआ और यह चैनल के लोकप्रिय शो ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ का स्पिन-ऑफ है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Kolkata Metro: जोका-एसप्लानेड मेट्रो कॉरिडोर के लिए धर्मतल्ला में किये जायेंगे कई बदलाव

कोलकाता: जोका-एसप्लानेड मेट्रो रेलवे कॉरिडोर (पर्पल लाइन) के तहत मोमिनपुर-एस्पलानेड अंडरग्राउंड सेक्शन के निर्माण के लिये पूरे धर्मतल्ला इलाके में कई बदलाव किये जायेंगे। हाल आगे पढ़ें »

ऊपर