कई देशों में WhatsApp हुआ डाउन, मैसेज भेजने में हुई परेशानी | Sanmarg

कई देशों में WhatsApp हुआ डाउन, मैसेज भेजने में हुई परेशानी

नई दिल्ली: बुधवार देर रात Whatsapp का सर्वर करीब साढ़े 11 बजे से डाउन हो गया। हालांकि, आधे घंटे बाद सेवा बहाल हो गई। मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग के सर्वर में परेशानी के चलते लोगों को एप्लिकेशन से मैसेज भेजने और प्राप्त करने के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ा। आउटेज के दौरान, व्हाट्सएप के ब्राउजर संस्करण या व्हाट्सएप ऐप में लॉग इन करने की कोशिश के दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों को व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो कॉल जैसे संदेश और सेवाओं का उपयोग नहीं कर सके।

डाउनडिटेक्टर के अनुसार,  भारत में  30,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं, यूनाइटेड किंगडम में 67,000 से अधिक और ब्राजील में 95,000 उपयोगकर्ताओं ने प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की जानकारी दी। मेटा ने इस मुद्दे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: KKR की आंधी में उड़ गई दिल्ली, IPL में पहली बार हुआ कुछ ऐसा

मार्च में हुआ था सर्वर डाउन

इससे पहले 5 मार्च को Meta की कई सर्विसेज घंटे भर के लिए डाउन हो गईं। फेसबुक और इंस्टाग्राम एक घंटे से ज्यादा वक्त तक काम नहीं कर रहे थे। कई लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट होते रहे। जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे थे। कुछ यूजर्स का इंस्टा। काम ही नहीं कर रहा था।

Visited 40 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर