Share Market: शेयर बाजार में मचा कोहराम, निवेशकों के 4 लाख करोड़ डूबे | Sanmarg

Share Market: शेयर बाजार में मचा कोहराम, निवेशकों के 4 लाख करोड़ डूबे

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन आज शुक्रवार(03 मई) को गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स में 732.96 अंकों की गिरावट आई और यह 73878.15 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी भी 172.35 अंक लुढ़कर 22475.85 अंक पर बंद हुआ। BSE में निवेशकों के करीब 4.25 लाख करोड़ रुपये कम हो गया है। निवेशकों को लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का झटका लगा है। यह गिरावट सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही। एशिया के तमाम शेयर बाजार भी बुरी तरह से लुढ़के हैं। जापान के निक्केई, चीन का शांघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के स्टॉक में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पूरे बाजार पर इसका प्रभाव पड़ा।

आज सुबह की शुरुआत बाजार ने धमाकेदार तरीके से की थी। शाम होते-होते यह बड़ी गिरावट में तब्दील हो गई। निफ्टी ने सुबह अपना ऑलटाइम हाई लेवल बना दिया था। यह 22,787.70 के नए हाई लेवल पर आ गया था। बीएसई का सेंसेक्स 406.71 अंकों या 0.55 फीसदी की उछाल के साथ 75,017 के लेवल पर ओपन हुआ था। एनएसई का निफ्टी 118.15 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 22,766 अंकों पर ओपन हुआ था।

ये भी पढ़ें: SSC घोटाले में नौकरी खोने वाले योग्य शिक्षकों की मदद करेगी BJP, PM मोदी का ऐलान

टॉप गेनर्स एवं लूजर्स 

एनएसई पर कोल इंडिया, ग्रासिम, ओएनजीसी, अपोलो हॉस्पिटल और हिंडाल्को टॉप गेनर्स रहे जबकि एलएंडटी, मारुति, नेस्ले इंडिया, रिलायंस और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं। उधर, बीएसई पर कोफोर्ज लिमिटेड, वोल्ट एएमपी ट्रांसफॉर्मर्स, एपटेक लिमिटेड, लॉयड्स इंजीनियरिंग और किर्लोस्कर टॉप गेनर्स रहे जबकि टॉप लूजर्स लिस्ट में हिंदुस्तान जिंक, ब्लू डार्ट, जीएमडीसी लिमिटेड, अजंता फार्म और आईसीआईएल का नाम आया है।

Visited 69 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर