Gold Rate Today : सोना फिर हुआ महंगा, चांदी के दाम भी बढ़े, जानिए … | Sanmarg

Gold Rate Today : सोना फिर हुआ महंगा, चांदी के दाम भी बढ़े, जानिए …

नई दिल्ली : सोना आज यानी 28 मार्च को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 137 रुपए महंगा होकर 66,971 रुपए का हो गया है। इससे पहले इसी महीने 21 मार्च को सोने ने 66,968 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। चांदी में आज मामूली तेजी देखने को मिली है। ये 14 रुपए महंगी होकर 74,011 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 73,997 रुपए पर थी। चांदी ने बीते साल, यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

मार्च में अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना
इस महीने यानी मार्च में सोने की कीमत में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 28 मार्च को 66,971 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया। यानी इस महीने अब तक इसकी कीमत में 4,379 रुपए की तेजी आई। वहीं चांदी भी 69,977 रुपए से बढ़कर 74,011 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने में तेजी क्यों
2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ी
डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है
दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे

 

Visited 66 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर